मोकामा पुलिस बनकर ज्वैलरी दुकान में किया हाथ साफ!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

मोकामा के हाथीदह थानाक्षेत्र में आज दो घटनाएँ हुई, जिसमे सुबह एक निजी स्कूल को चोरों ने निशाना बनाया तो दोपहर पुलिस की वेशभूषा धारण किये दो बदमाशों ने औंटा काली मंदिर के सामने वैष्णवी ज्वैलर्स में हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित दुकानदार शम्भु प्रसाद ने बताया कि दो लड़के आये और खुद को मोकामा थाने की पुलिस बताकर सोने के जेवरात दिखाने को कहा, दुकानदार ने आभूषण की डिब्बी दिखाई जिसमें दस हजार नकदी भी था। इतने में बाहर बाईक पर खड़े दूसरे लड़के ने आवाज दिया कि थानाध्यक्ष का फोन आया है जल्दी चलो, दुकान में खड़े लड़के ने दुकानदार को धमकाते हुये मोकामा थाना आने को बोलकर बाइक पर सवार होकर भाग निकला, और दुकानदार मुँह देखता रह गया। इधर घटना की सूचना पर पहुँची
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
पीड़ित ने हाथीदह थाने में अज्ञात के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Join us on:

Leave a Comment