ब्राह्मपुत्र एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

15657 डाउन ब्राहपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच संख्या दो से भारी मात्रा में शराब का खेप बरामद हुआ है, यह उपलब्धि सँयुक्त रूप से रेल थाना और आरपीएफ पुलिस को मिली है, हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है, रेल थाना पुलिस ने बिहार उदपाद अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है,

            रेल थाना प्रभारी पंकज कुमार दास ने बताया कि बुधवार को दिल्ही से आने वाली 15657 ब्राहपुत्र ट्रेन से शराब माफिया शराब का खेप लेकर बिहार आ रहे थे, इसकी सूचना रेल और आरपीएफ पुलिस को मिली, उक्त सूचना के बाद दोनों थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी के लिये प्लेटफार्म पर तैनात था, जैसे ही प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन रुकी, वैसे ही बताये गये बोगी में छापामारी की, छापामारी अभियान में शराब तो मिले, लेकिन हर बार की तरह बिहार पुलिस को गिरफ्तारी में विफलता हाथ लगी,बता दें कि पुलिस ने ट्रेन के शौचालय से 04 उजला रंग का प्लास्टिक का बोरा उतार कर जिसमें (i) kingfisher superior strong बियर  प्रत्येक 500 ml का 160 केन सभी for sale in utter pardesh only कुल मात्रा 80 लीटर अंग्रजी बियर शराब लावारिस हालत में बरामद हुआ। इस संबंध में रेल थाना आरा कांड संख्या 129/23 दिनांक 09/08/23 धारा 30(a) बिहार उत्पाद मधनिषेध संशो° अधिनियम 2018 अज्ञात के विरूद्ध दर्ज किया गया 

Join us on:

Leave a Comment