वज्रपात से महिला समेत दो लोगों की मौत , मचा कोहराम!

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

नवादा : शुक्रवार की दोपहर आयी तेज वरिश के बीच हुए वज्रपात से नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत मिर्जापुर पंचायत में दो लोगों की मौत हो गयी । घटना के बाद पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया । मृतक के परिवार में मातम छा गया। मृतक में एक महिला शामिल है । दोनों की मृत्यु वज्रपात की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही हो गई।
बताया जाता है कि मिर्जापुर पंचायत क्षेत्र के पवई गांव निवासी सजीवन मांझी के पुत्र 35 वर्षीय धीरो मांझी की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। मृत व्यक्ति ने पत्नी के साथ 5 बच्चे जिसमें 3 पुत्र और दो पुत्री को छोड़कर चले गए। ग्रामीणों ने बताया कि मृत व्यक्ति अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक बिजली की गड़गड़ाहट के साथ वज्रपात के कारण उनकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। इधर मिर्जापुर पंचायत के सातनबिघा निवासी स्व. नारायण प्रसाद की 60 वर्षीय पत्नी शांति देवी खेत में मूंग तोड़ रही थी। इसी बीच वज्रपात होने के कारण घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया ।
आपको बता दें कि कल गुरुवार को नवादा के गोविंदपुर मैं भी एक युवक की मौत वज्रपात से हो गयी थी ।

Join us on:

Leave a Comment