कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के पोस्टॉफिस के वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी तिरंग की बुकिंग की जा सकती है। ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए डाक अधीक्षक ने बताया कि तिरंग की ऑनलाइन बुकिंग के लिए पोस्टॉफिस की वेबसाइट epostoffice.gov.in पर जा क्लीक करना होगा। पोडक्ट पर क्लिक करते ही आपको सबसे पहले भारत का राष्ट्रीय ध्वज दिखायी देगा। इसके बाद आप कार्ट में इसे ऐड कर पायेंगे। तीस गुणा बीस इंच का बिना पोल फलैग ध्वज खरीदने के लिए आपको अपना अकांउंट रजिस्टर करना होगा। या फिर आप गेस्ट के तौर पर भी ऑनलाइन कर सकते है फिर आपको अपना मोबाइल नबर दर्ज करना होगा। इसके बाद अआपके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जायेगा। ओटीपी सबमीट करें और फिर आपको एक नयी वींडों पर ले जाया जायेगा जहां आपको अपना नाम, पता और ईमेल आइडी दर्ज करना होगा। एड्रेस डालने के बाद आपको अंतिम में पेमेंट करना होगा। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को आपके घर 15 अगस्त से डाकघर द्वारा पहुंचा दिया जायेगा।




