रिपोर्ट:अनमोल कुमार

पटना । राजधानी के भारतीय जीवन बीमा शाखा दो मे आयोजित बैठक के बाद राज्य के सभी अभिकर्ता एक पखवारे के हड़ताल पर चले गए ।इससे भारतीय जीवन बीमा को करोड़ों के क्षति का अनुमान है।
लाइफ इंश्योरेंस एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रानू सिंह राजपूत ने बताया कि संपूर्ण भारत में कोरोना संक्रमण से 3000 अभिकर्ता काल के गाल में समा गये l पटना के दर्जनों अभिकर्ता अपनी जान गवा चुके हैं फिर भी प्रबंधन कोई सुध नहीं ले रहे हैं l उन्होंने घर पर रहकर एक पखवारे तक विरोध जताने का निर्णय लिया। आक्रोशित एजेंटों ने विरोध प्रदर्शन किया l
प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय में एजेंट के बैठने की व्यवस्था, कैशलेस स्वास्थ्य बीमा समेत 15 सूत्री मांगों के खिलाफ आंदोलन पर चले गए l जीवन बीमा अभिकर्ता अंकेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 के दौर में एजेंट के परिजन भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं l




