बेगूसराय में चोरी के आरोप में एक युवक की जमकर पिटाई की फिर सिर मुंडवाकर कर घुमाया, और पुलिस को सौंपा!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत कुमार

बेगूसराय में लोग इतने बेवकूफ हो गए हैं कि कानून को अपने हाथ लेकर चोरी के आरोप एक आरोपी की ना सिर्फ पिटाई की बल्कि सर मुड़वा कर सड़क पर घुमाया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल बेगूसराय में सोमवार को अहले सुबह एक बड़ी वारदात होते होते उस वक्त बच गई जब एक चोर को बीती रात लोगों ने चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया, और उसे कमरे में बंद कर जमकर पिटाई कर दी। बाद में लोगों ने चोर का सर मुरवा दिया और सड़क पर घुमा दिया बाद में पुलिस के हवाले कर कर दिया। पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के रानी-एक पंचायत की है । बीती रात एक चोर ने रानी एक निवासी सुरेंद्र साह के घर में चोरी करने का प्रयास किया लेकिन तब तक सुरेंद्र शाह की आंख खुल गई और उसने चोर का आभास मिलते ही कमरे को बाहर से बंद कर दिया। आरोपी चोर की पहचान समस्तीपुर जिले के पटोरी निवासी गणेश कुमार के रूप में की गई है। चोर के जेब से लोगों ने एक पूरीया स्मेक भी बरामद किया है। समय रहते पुलिस ने चोर को अपने कब्जे में ले लिया जिससे कि चोर की जान बच गई अन्यथा मॉब लिंचिंग जैसी कोई बड़ी वारदात भी हो सकती थी । आरोपी गणेश कुमार ने बताया कि वह अपने एक साथी सुमित कुमार के साथ बीती रात चोरी करने के लिए पहुंचा था लेकिन तब तक लोगों ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी चोर से पूछताछ कर रही है ।
बाइट- गणेश कुमार.. आरोपी चोर
बाइट- सुरेंद्र शाह.. स्थानीय

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें