मुज़फ़्फ़रपुर – यात्री बस और ट्रक में आमने सामने टक्कर, चालक की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

मुज़फ़्फ़रपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्री बस और ट्रक में आमने सामने हुई टक्कर

मुज़फ़्फ़रपुर- जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के काजी इंडा चौक के समीप भागलपुर से मुज़फ़्फ़रपुर आ रही यात्रियों से भरी निजी बस और एक ट्रक में जबरदस्त टक्कर आमने सामने हुई । जिसके बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम और राहगीरों के द्वारा सभी घायलों की मदद की जा रही है । अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार एक चालक जिसकी दर्दनाक मौत हो गई है उसके डेड बॉडी को निकालने की कोशिश हो रही है वही करीब दो दर्जन यात्री घायल हुए है जिसमे से कइयों की हालत गंभीर है ।

Join us on:

Leave a Comment