अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जहानाबाद और तरेगना का होगा कायाकल्प, ADRM ने किया निरिक्षण!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार!

पटना गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन का करीब 23 करोड़ रूपये की लागत से इसी वित्तीय वर्ष में कायाकल्प होने वाला है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विशेष अभियान चलाकर जहानाबाद एवं तारेगना रेलवे स्टेशन का चयन किया गया है ‌अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जल्द ही जहानाबाद रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होने जा रहा है। लगभग 23 करोड़ की लागत से जहानाबाद रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाएं बहाल की जाएंगी।इन कार्यों का शिलान्यास आगामी छह अगस्त को किया जाना है। जहानाबाद में होने वाले 6 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे दानापुर के एडीआरएम आधार राज ने बताया कि पूरे भारत में पटना गया रेलखंड के जहानाबाद एवं तारेगना रेलवे स्टेशन समय करीब 508 रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 6 अगस्त को कार्य प्रारंभ हो जाएंगे इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री शामिल होंगे। जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर 40 फीट चौड़ा फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा जिसमें 4 एक्सीलेटर एवं दो लिफ्ट की व्यवस्था होगी ।इस आयोजित कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारी समेत राजनीतिक दलों के लोग भी उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं।अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जहानाबाद रेलवे स्टेशन में फुट ओवर ब्रिज, वेटिंग हॉल, यात्री सेवा सर्कुलेटिंग एरिया पार्किंग वर्तमान प्लेटफार्म पर फर्श रिपेयरिंग लैंडस्कैपिंग
शौचालय, पी पी सेल्टर , प्रवेश द्वार इंफॉर्मेशन बोर्ड कुछ इंडेक्शन बोर्ड आदि सुविधाएं शामिल होंगी।

बाइट आधार राज एडीआरएम दानापुर

Join us on:

Leave a Comment