बेगूसराय –मजदूरी मांगा तों मुँह में एसिड डालकर बेरहमी से किया हत्या

SHARE:

प्रशांत कुमार / नेहा कुमारी की रिपोर्ट –

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है जहाँ एक मजदूर के मुंह में एसिड डालकर दबंगों ने हत्या कर दीया है। महज मजदूरी मांगने के कारण हत्या कांड को अंजाम दिया गया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौवाला गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नौवाला गांव निवासी स्व. रामबालक पासवान के 40 वर्षीय पुत्र अर्जुन पासवान गांव के ही आजाद पासवान के यहां घर बनाने में मजदूरी का काम करता था,जिसका मजदूरी एक हजार बकाया था,जिसे मांगने के कारण आजाद पासवान और मृतक अर्जुन पासवान में मामूली विवाद हुआ था। विवाद के बाद फिर समझौता हुआ और मंगलवार को काम करने के बहाने आजाद पासवान ने मृतक अर्जुन पासवान को बुलाया जहां उसे बेरहमी से पीट-पीटकर एसिड डाल कर हत्या कर दिया,हत्या के बाद सड़क के किनारे फेंक दिया, घटना की सूचना मिलते ही आसपास में सनसनी फैल गई, घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर शव को देखकर चित्तकार मारने लगे, घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना दल बल के साथ पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

बाइट:-अंजुला देवी मृतक की पत्नी
बाइट:-पंकज कुमार मृतक के भाई

Join us on:

Leave a Comment