रवि शंकर अमित –
एंकर – मोकामा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोकामा बाजार में तेज रफ्तार बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक चालक एकदम युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मैनाक टोला के निवासी मोहम्मद राजू कुमार का 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है । यह घटना मोकामा बाजार के 501 पेट्रोल पंप के सामने घटी है। ग्रामीणों के द्वारा दोनों युवक को मोकामा ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है । इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हुई है।
हाल के दिनों में मोकामा के युवकों में लहेरियाकट और तेज रफ्तार बाइक चलाने का शौक तेजी से बढ़ा, जो युवाओं के लिये जानलेवा साबित हो रहा है!




