अवैध वसूली और माइनिंग एक्ट के विरुद्ध होगा आंदोलन – ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने लिया फैसला!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

मुज़फ़्फ़रपुर

क्षमता अनुसार परिचालन में सहयोग, पुलिस की अवैध वसूली और माइनिंग एक्ट के विरोध में बिहार ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने रविवार को एक दिवसीय आम सभा का आयोजन किया. इस आमसभा में ट्रक मालिकों को हो रही परेशानियों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भानु शेखर प्रसाद सिंह ने कहा की पुलिस की अवैध वसूली से सभी ट्रक मालिक परेशान है. ओवर लोडिंग का भय दिखाकर सिपाही से लेकर अधिकारी रैंक तक की पुलिस ट्रक चालकों से अवैध वसूली करती है. जिससे सभी ट्रक मालिक परेशान है. हम लोग आज की बैठक में यह निर्णय लिए हैं कि इसके लिए अब डायरेक्ट सरकार से बात की जाएगी. अगर सरकार हमें इसमें सहयोग नहीं करेगी तो हम लोग हड़ताल पर जाने को मजबूर हो जाएंगे।

बाइट

Join us on:

Leave a Comment