पति ने गर्भवती पत्नी को तकिया से मुंह दबाकर कर दी हत्या,दो दोस्त ने किया सहयोग।

SHARE:

रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय

लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हाईपुर ग्राम में बीते 21 जुलाई की रात्रि एक महिला की मौत हो गई थी।जहां मृतका के भाई पोखरामा ग्राम निवासी स्वर्गीय श्रवण कुमार के पुत्र नुतेश कुमार के लिखित आवेदन पर मृतिका के पति उपेंद्र सिंह के पुत्र दिलखुश कुमार एवं उसके सास-ससुर एवं ननद के विरुद्ध दहेज को लेकर हत्या किए जाने की बात कह पिपरिया थाना में 22 जुलाई को कांड संख्या 81/23 दर्ज कराया था।जिसमें नामज़द प्राथमिकी अभियुक्त दिलखुश कुमार को पिपरिया पुलिस के बीते 28 जुलाई को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था।लेकिन जेल भेजने के पूर्व पूछताछ में दिलखुश ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारते हुए अन्य दो सहयोगी शिवम और अमन का भी सहयोग किये जाने की बात कही।और अपनी पत्नी को तकिया से मुंह दबाकर हत्या करने की बात स्वीकारा तथा हत्या की वज़ह भी बताई।उसने बताया कि शादी से ही उसकी पत्नी उसे पसंद नहीं करती थी।जिसके कारण बराबर विवाद होता रहता था।जिसको लेकर पांच माह पूर्व से लखीसराय में किराए के मकान में कमरा लेकर रह रहा था।इस दौरान पता चला कि उसकी पत्नी 3 महीने की गर्भवती है।जिसकी जानकारी अपने दोस्त शिवम और अमन कुमार को दिया।तो दोनों दोस्त ने बताया कि जब तुम 5 माह से घर नहीं गए हो तो पत्नी गर्भवती कैसे हो गई।इसके बाद तीनों मिलकर हत्या करने की योजना बनाई और घटना की रात्रि दिलखुश शिवम और अमन कुमार के साथ अपने घर ले गया।और तीनों मिलकर पत्नी के मुंह पर तकिया रखकर हत्या कर दी एवं शव को घर के रसोई घर के पास लिटा दिया और उसके हाथ में बिजली का तार उलझा दी ताकि लोग समझें की उसकी मृत्यु करंट लगने से हुई है। और तीनों वहां से लखीसराय आ गए।तत्पश्चात तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिजली से मौत की बात सामने नहीं आई।लेकिन डीआईयु टीम के सहयोग से घटना में संलिप्त पीरी बाजार थाना के घोघीगी ग्राम निवासी गुरदेव सिंह के पुत्र अमन कुमार को मध्य प्रदेश दतिया से गिरफ्तार किया गया जिसके द्वारा भी इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई।

वाइट- एसपी पंकज कुमार
वाइट- पति का मित्र अमन कुमार जो घटना में संलिप्त था।

Join us on:

Leave a Comment