जब तक दर्ज प्राथमिकी को वापस नहीं ले जाता तब तक भभुआ सदर कमेटी नहीं मनाएगी ताजिया

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मुहर्रम को लेकर निकाले गए जुलूस के मामले में दर्ज किए प्राथमिकी को पुलिस द्वारा जब तक वापस नहीं लिया जाता। तब तक भभुआ सदर कमेटी ताजिया नहीं निकालेगी और ना ही मुहर्रम पर मनाएगी। उक्त बातें सोमवार को धरना के दौरान भभुआ सदर ताजिया कमेटी के लोगों ने कहा। ताजिया कमेटी के लोगों ने यह धरना भभुआ शहर में दिया।
विदित हो कि मुहर्रम पर्व को लेकर भभुआ शहर में जुलूस निकाला गया था। जुलूस के दौरान लोग मुहर्रम पर्व मनाने के लिए मिट्टी लाने जा रहे थे। इस दौरान डीजे भी बज रहा था। तभी भभुआ थाने की पुलिस पहुंची और डीजे बजना जाने को लेकर मना ही करने लगी। इसके बावजूद जब लोगों ने जुलूस में डीजे बजाना बंद नहीं किया। तब भभुआ थाने की पुलिस ने 40 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया था। इसी को लेकर भभुआ सदर कमेटी ताजिया के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और कहा कि जब तक प्रशासन मोहर्रम पर्व में डीजे बजाने और दर्ज किए गए प्राथमिकी को वापस नहीं लिया जाता है। तब तकभभुआ सदर ताजिया कमेटी शहर मे मोहर्रम पर नहीं मनाएगी। धरना के दौरान बहुत से लोग मौजूद रहे

Join us on:

Leave a Comment