स्वतंत्रता सेनानी शहीद पीर अली की शहादत दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

आजादी के मतवाले स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूत शहीद पीर अली की शहादत को आज पूरे श्रद्धा के साथ राज्य ने याद किया। उनकी कुर्बानियों को याद करते हुये उन्हें शत्-शत् नमन किया गया तथा सपुष्प श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद पीर अली के शहादत दिवस के अवसर पर शहीद पीर अली पार्क, गांधी मैदान के पास आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद पीर अली के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Join us on:

Leave a Comment