रवि शंकर शर्मा –
प्रेस इन्फ़ॉर्मेशन ब्यूरो(PIB)
सूचना एवं प्रसारण मंत्राल
भारत सरकार,पटना
—
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा ‘स्वच्छता-पखवाड़ा’ का आयोजन
**
11 जुलाई को दानापुर में स्वास्थ व सफाई, पोषण, मोटे अनाज से संबंधित व्याख्यान व प्रर्दशन एवं नुक्कड़ नाटक का होगा आयोजन पटना,7-7-2023
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने का संकल्प दिनांक 01जुलाई,2023 को लिया गया है। इन्हीं संकल्पों के अनुपालन में दिनांक 01 से 15जुलाई,2023 ‘स्वच्छता-पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है। इस क्रम में बिहार एवं झारखण्ड़ क्षेत्रीय कार्यालयों यथा पटना व राँची एवं विभिन्न उपक्षेत्रीय कार्यालयों, गया, भागलपुर, हजारीबाग, धनबाद, दुमका, जमशेदपुर एवं डाल्टेनगंज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं।




