आरपीएफ पुलिस ने टिकट दलाल को किया गिरफ्तार, रेलवे एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

आरा/रेलवे यात्रियों से निर्धारित रकम से जायदा मोटी कमाई कर चांदी काटने वाले टिकट दलालों पर रेलवे प्रशासन का डंडा चला है, यह उक्त काम आरपीएफ पुलिस ने बिहियां स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर छापामारी कर उपलब्धि हासिल की है, आरक्षण काउंटर से टिकट दलाल को अभी टिकट एवं नगद रुपए के साथ गिरफ्तार किया है

         रेल सूत्रों के अनुसार गत कई दिनों से बिहियां स्टेशन पर तत्काल के समय टिकट दलालों की एकछत्र राज टाइम करने के लिए सूचनाएं मिलती रहती थी, कई दिनों से आरपीएफ पुलिस टिकट दलालों को पकड़ने का प्रयास भी किया था, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी,बता दें कि मंगलवार को आरपीएफ ने एक टीम बनाकर बिहिया स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर छापामारी किया, जहां से टिकट दलाल को अवैध टिकट के साथ गिरफ्तार कर लिया, हालांकि भीड़ का फायदा उठाते हुए अन्य टिकट दलाल भागने में सफल रहे,आरपीएफ प्रभारी सुमन कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रकाश वर्मा के पास से टिकट और कुछ नगत रुपये भी बरामद किया गया है, उक्त आरोपी बिहियां थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 06 का निवासी ललन प्रसाद वर्मा का पुत्र है, उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, उक्त कार्रवाई से बिहियां में टिकट दलालों में भय ब्याप्त है

Join us on:

Leave a Comment