मुजफ्फरपुर- बीएड सत्र 2023 -2025 का सत्र आरंभ

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

बीएड सत्र 2023 -2025 का सत्र आरंभ
जिला मुजफ्फरपुर कांटी प्रखंड के अंतर्गत स्थित भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सादातपुर मुजफ्फरपुर में बी एड सत्र 2023- 2025 का सत्रारंभ दिनांक 1/07/ 2023 को देव पूजन एवं वैदिक मंत्र के साथ आरंभ किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री राजेश कुमार वर्मा जी ने पूजा अर्चना कर सत्रारंभ किया और महाविद्यालय तथा छात्रों के भविष्य की कामना करते हुए विद्या भारती का परिचय दिए और महाविद्यालय के भविष्य की योजना एवं क्रियाकलाप से छात्रों को परिचय कराया तथा मंच का संचालन प्राध्यापक श्री शैलेंद्र मिश्रा जी ने किया मंच संचालन के माध्यम से कार्यक्रम को सुनियोजित रूप देते हुए इस क्रम में श्री प्रत्यूष सत्यार्थ जी ने शिक्षण प्रक्रिया से संबंधित विभाग परिचय एवं छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओ का परिचय कराया। श्री जितेंद्र कुमार जी ने महाविद्यालय का परिचय बहुत ही क्रमबद्ध तरीके से महाविद्यालय के प्रवेश द्वार से लेकर कक्षा, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल का मैदान सहित विभिन्न शिक्षण व्यवस्था से संबंधित भाग का परिचय कराया और श्री सरोज कुमार जी ने महाविद्यालय की नियमावली को बताते हुए छात्रों को नियमित ढंग से सत्र भर क्रियाकलाप को पालन करने का निर्देश दिया और सभी प्राध्यापक गण एवं कार्यकर्तागण अपने दायित्व का बखूबी से निर्वहन किया तथा डी एल एड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र जी ने बड़े ही मार्मिक एवं सहज ढंग से लोगों को धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम का समापन प्राध्यापक श्री सुजीत कुमार दुबे जी ने वंदे मातरम गीत गाकर किया। मीडिया प्रमुख डॉ सौरभ

Join us on:

Leave a Comment