रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहार में इन दिनों नियोजित शिक्षक के साथ 2019 में पास stet पास अभ्यर्थियों का शिक्षक भर्ती को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। लगातार शिक्षक अभ्यर्थी के प्रदर्शन का साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता दे रहे हैं जिसको लेकर शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने पलटवार करते हुए कहा कि आज से देश भर में करोड़ों लोगों की नौकरी लेने वाले दूसरे पर उंगली उठा रहे हैं शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज न्यायालय की शरण में कौन लोग गए हैं यह वही लोग हैं जो इस बहाली को न्यायालय के माध्यम से रोकना चाहते हैं। शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि 178000 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है जिसमें 160000 से अधिक बिहार के ही छात्र शिक्षक बनेंगे। शिक्षा मंत्री ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि न्यायालय की शरण में बीजेपी गई है ताकि 178000 बिहार के बेरोजगार युवाओं को नौकरी न मिल सके।
बाइट:-प्रोफेसर चंद्रशेखर शिक्षा मंत्री बिहार




