बेगुसराय में गुरु पूर्णिमा के मौके पर देवराहा बाबा का पूजा अर्चना श्रद्धालुओं ने धूमधाम से किया

SHARE:

प्रशान्त कुमार/नेहा कुमारी

बेगूसराय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देवराहा बाबा को जलाअभिषेक के साथ पूजा अर्चना किया गया दरअसल बेगूसराय के बखरी अनुमंडल क्षेत्र में गौशाला परिसर में आयोजित गुरु पूर्णिमा के मौके पर देवराहा बाबा का जलाअभिषेक के साथ बड़ी ही धूमधाम से पूजा अर्चना किया गया बताया जाता है कि बखरी गौशाला में देवराहा बाबा के शीश देव दास जी महाराज ने पहली बार 2003 में बखरी के लोगों को दर्शन दिए थे तभी से यह परंपरा चलती आ रही है। स्थानीय श्रद्धालुओं में देवराहा बाबा पर श्रद्धा और आस्था विश्वास साफ देखा जा रहा है। पिछले 3 वर्ष से श्री कृष्ण गौशाला के प्रांगन में देवराहा बाबा का जलाअभिषेक के साथ पूजा अर्चना के बाद भंडारा के आयोजन किया जाता है। देवराहा बाबा के समर्पित सुंदर भजन गाकर गायक सुशील भारती ने अध्यात्म भक्तिमाय वातावरण से श्रद्धालु झूम उठे, सभी ने सभी श्रद्धालुओं ने भंडार के प्रसाद गरहन कर बाबा का जयकारा लगाए। इस मौके पर श्री कृष्ण गौशाला के भूमि दाता के प्रपौत्र कुमार निशांत वर्मा,कैलाश चंद्र शर्मा, मनोज चौधरी ,रामदयाल केसरी, विवेक खेतान, रितेश केसरी, प्रमोद शर्मा, दिलीप केसरी आदि भक्तों ने मिलकर बाबा के पूजा समापन के बाद कल्याण के लिए प्रार्थना किया।
बाइट:- पुजा आयोजन समिति

Join us on:

Leave a Comment