महाराष्ट्र पर टिप्पणी से पहले ललन बाबू बिहार के जनादेश का अपहरण भूल गए? विजय सिन्हा

SHARE:

रवि शंकर शर्मा –

महाराष्ट्र के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर अपना बयान जारी करने के पूर्व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय लल्लन बाबू जरा यह भी तो आप सोच लेते कि बिहार में जनादेश का दिनदहाड़े अपहरण कर जंगलराज वालों से गलबहियां कर जब आपने सरकार बनाई तो वह खेल कैसा था?क्या वह उचित था?उस पर आप क्यों नहीं बोलते?उस समय तो आपको बहुत आनंद आया होगा।आपने ही तो इस खेल की शुरुआत की है।इसका अंत तो होगा ही। भाजपा को जनता का अपार समर्थन है और यह समर्थन आगे भी बरकरार रहेगा। आप चाहे जितना अभी ठगबंधन कर लें। जनता का अटल विश्वास भाजपा और यशस्वी नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर बना रहेगा। यह मैं आपको बता देना चाहता हूं। फिर कर लीजिए कोई बात, कोई खेल, आपका सब खेल फेल हो जाएगा लल्लन बाबू।आने वाले समय में यह जरूर आपको महसूस होगा।

Join us on:

Leave a Comment