मिट्टी ढुलाई करने के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत

SHARE:

ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

कैमूर। मिट्टी ढुलाई करने के दौरान एक ट्रैक्टर पलट गया और इस घटना में ट्रैक्टर के चालक की दबकर मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। दुर्गावती थाना क्षेत्र के जमुरनी गांव के बधार में मिट्टी ढुलाई कार्य में लगी एक ट्रैक्टर गुजरते समय पलटने से ट्रैक्टर चला रहे चालक की मौत मौके पर हो गई। घटना के बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे। इधर दुर्गावती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव का पंचनामा किया और शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम् के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस दुर्घटना के बाद कार्य में लगे मजदूरों के बीच अफरा तफरी का माहौल हो गया। मजदूरों ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना में जिस चालक की मौत हुई है उसकी पहचान चांद थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव निवासी रामराज बिंद का पुत्र उम्र लगभग 18 वर्ष आशुतोष कुमार बिन्द के रूप में की गयी है। बता दें कि चालक आशुतोष कर्मनाशा के किसी व्यक्ति का जेसीबी मशीन चलाता था। जर्मुनी गांव के बधार से मिट्टी निकासी व ढुलाई का कार्य चल रहा था। मिट्टी ढुलाई के दौरान जमुरनी गांव के मध्य रास्ते में एक मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गयाऔर इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गयी।

Join us on:

Leave a Comment