रवि शंकर शर्मा –
इलाके में अपना दबदबा बनाए रखने के नियत से बार बार फायरिंग करने वाले गिरोह के चार सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बाढ़ अनुमंडल के सक्सोहरा थाना के बाघा टीला में पुलिस को सूचना मिली की हथियार और गोली के साथ कुछ अपराधी एक जगह जुटे हुए है,सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए छापेमारी कर एक देसी कट्टा और14जिंदा कारतूस के साथ दो खोखा बरामद किया।पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। एएसपी भारत सोनी ने बताया कि स्थानीय क्षेत्र में अपनी दबदबा बनाए रखने के लिए बराबर फायरिंग की घटना कर लोगो के बीच खौफ पैदा करते है ।इनकी गिरफ्तारी से टाल क्षेत्र में शांति स्थापित रहेगी। पूर्व में भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुके है। बाइट _भारत सोनी(एएसपी बाढ़)




