रिपोर्ट – प्रशांत कुमार
बेगूसराय – बरौनी के बारो में एक पक्ष के दर्जनों लोगों ने जमीनी विवाद में लाठी-डंडे से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया और जमकर पिटाई कर दी। जिसमें दो भाई राजन एवं साजन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है । घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो बाजार की है । घटना से ईलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया । पीड़ित राजन शाह ने बताया कि एक जमीन को लेकर चंद्रशेखर साह से उसके परिवार का बरसों से विवाद चल रहा था । बाद में दोनों ही पक्ष की ओर से न्यायालय में दायर मुकदमे में मेरे पक्ष में निर्णय आया । बावजूद इसके दूसरा पक्ष जमीन पर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की कोशिश करने लगे ज़ब रोका गया तो जानलेवा हमला कर दिया! ईधर पुलिस मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है।
Byte – राजन साह, जख़्मी




