कैमूर के 181 स्कूल कॉलेजों को इंटर में नामांकन को बोर्ड से मिला नया यूजर पासवर्ड

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

नए सत्र 2023-25 में इंटर में नामांकन के लिए
कैमूर के 181 स्कूल कालेजों को नया यूजर पासवर्ड जारी किया गया है। बता दे कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से मान्यता प्राप्त सभी स्कूल कॉलेजों को नया पासवर्ड दिया गया है। दरअसल नए सत्र में इंटर में होने वाले नामांकन के लिए स्कूल कालेजों का पासवर्ड बदल दिया गया है।इस वर्ष इंटर में दाखिला के लिए नया यूजर पासवर्ड इस्तेमाल किया जाएगा। इसी के आधार पर नामांकन होगा।बता दें कि जिले के 181 प्लस टू स्कूल कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश के आलोक में शुरू होगी।जिसे लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से दिशा निर्देश दिए गए हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्कूलों कालेजों को आवंटित नया यूजर पासवर्ड जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध करा दिया है।बोर्ड से निर्देश दिया गया है कि संबंधित संस्थानों के प्राचार्य खुद या अपने अधिकृत व्यक्ति को भेजकर डीईओ कार्यालय से यूजर पासवर्ड प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा पासवर्ड की गोपनीयता बरकरार रखेंगे। बोर्ड ने कहा है कि हर शैक्षणिक संस्थान ओएफएस पोर्टल पर लॉगिन करते हुए संस्थान उस पासवर्ड को बदल कर नया पासवर्ड बनाएंगे।

Join us on:

Leave a Comment