नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों की बैठक में वार्ड संघ का गठन!

SHARE:

पंकज कुमार  जहानाबाद

जहानाबाद नगर परिषद के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों की एक बैठक में वार्ड संघ का गठन किया गया। इस वार्ड संघ के अध्यक्ष के रूप में वार्ड नंबर-31 के पार्षद संजय कुमार को सर्वसम्मति से जहां अध्यक्ष चुना गया तो वहीं उपाध्यक्ष की कुर्सी पर पूजा भारद्वाज को चुना गया। जबकि महासचिव के पद पर रवि शंकर चुने गए वहीं सचिव के पद पर मोहम्मद सैयद चुने गए। कोषाध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से रेशमी देवी को चुना गया जबकि मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता के पद पर संजय गुप्ता का चयन किया गया। वार्ड सदस्य संघ के महासचिव पद पर दो लोगों के बीच मतदान हुआ। जिसमें रविशंकर को 16 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सत्येंद्र दास को 6 मत प्राप्त मिले। जबकि तीन मत रद्द किया गया। इसी तरह से मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता के पद पर भी दो लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें संजय गुप्ता विजयी घोषित किए गए। नवनिर्वाचित नगर परिषद के वार्ड पार्षद संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि वार्ड सदस्यों के तमाम समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निदान करना मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शहर के साफ सफाई एवं विकास हो इस पर हम लोग विचार कर उन समस्याओं के निदान करने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्यों की सबसे अधिक प्राथमिकता साफ सफाई पर रहती है। साफ सफाई के मुद्दे पर हम लोग एक-दो दिनों में एक बैठक कर इस पर विचार विमर्श करेंगे। इसके अलावा जो वार्ड पार्षदों के चुनाव से लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है अगर हम लोगों के खिलाफ कोर्ट का निर्णय होता है तो इसके लिए हम लोग आंदोलन पुरजोर तरीके से चलाने के लिए भी सर्वसम्मति से विचार कर करेंगे।
Byte – संजय कुमार, अध्यक्ष वार्ड पार्षद संघ, नगर परिषद जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment