मिथिला विश्वविद्यालय ने जारी की परीक्षा की तिथि नियम व शर्ते!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के अंतर्गत चार वर्षीय बी.एड की सीइटी इंटर बी एड 2023 परीक्षा का आयोजन दिनांक 26.06.2023 (सोमवार) को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक 02 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को सरकार द्वारा निर्गत फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर पहचान-पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य) लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्राॅनिक उपकरण ले जाना वर्जित है। केंद्रधीक्षक परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व सुनिश्चित कर लेंगे कि किसी भी परीक्षार्थी के पास मोबाइल फोन या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं है। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के बाद मोबाइल फोन या किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ पाए जाने पर परीक्षार्थी की पात्रता रदद् कर दी जाएगी एवं उनके विरूद्ध कदाचार के आरोप से संबंधित विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। किसी अन्य व्यक्ति को अपने स्थान पर परीक्षा में बैठाना, स्वयं फर्जी नाम से अथवा किसी अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देना, नकल करना या उद्वाहरण देना दंडनीय अपराध है। कोई परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान यदि किसी प्रकार का कदाचार करता है या करने का प्रयास करता है तो उसकी पात्रता रद्द कर दी जाएगी। इस संदर्भ में बिहार राज्य परीक्षा अधिनियम 1981 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला नियंत्रण कक्ष दिनांक 26.06.2023 को पूर्वाह्न 07ः00 बजे से जिला नियंत्रण कक्ष पी.आई.आर. मुजफ्फरपुर में कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष सं0 0621-2212377 एवं 2216275 है। उक्त परीक्षा लंगट सिंह कॉलेज और आर डी एस कॉलेज में आयोजित होगी। कुल 3700 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

Join us on:

Leave a Comment