डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर अब इन ट्रेनों का होगा ठहराव!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर
18639/18640 आरा-रांची-आरा एक्सप्रेस एवं
15021/15022 शालीमार-गोरखपुर-शालीमार का ठहराव

हाजीपुर: 23.06.2023

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी संख्या 18639/18640 आरा-रांची-आरा एक्सप्रेस तथा गाड़ी सं. 15021/15022 शालीमार-गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस का पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल के डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

दिनांक 30.06.2023 से गाड़ी संख्या 18639 रांची-आरा एक्सप्रेस 12.20 बजे डेहरी ऑन सोन स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 12.22 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 18640 आरा-रांची एक्सप्रेस 04.12 बजे डेहरी ऑन सोन पहुंचकर 04.14 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

इसी तरह, दिनांक 05.07.2023 से गाड़ी संख्या 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस 08.06 बजे डेहरी ऑन सोन स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 08.08 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस 20.45 बजे डेहरी ऑन सोन पहुंचकर 20.47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Join us on:

Leave a Comment