पुरी-पटना-पुरी स्पेशल एवं
भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल
के परिचालन अवधि में विस्तार

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

पुरी-पटना-पुरी स्पेशल एवं
भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल
के परिचालन अवधि में विस्तार

हाजीपुर: 23.06.2023

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी सं. 08439/08440 पुरी-पटना- पुरी स्पेशल एवं गाड़ी सं. 02832/02831 भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है ।

विस्तारित अवधि के साथ गाड़ी सं. 08439 पुरी-पटना स्पेशल पुरी से 01.07.23 से 26.08.23 तक प्रत्येक शनिवार को तथा गाड़ी सं. 08440 पटना-पुरी स्पेशल पटना से दिनांक 02.07.23 से 27.08.23 तक प्रत्येक रविवार को परिचालित की जायेगी ।

इसी तरह, विस्तारित अवधि के साथ गाड़ी सं. 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल भुवनेश्वर से 01.07.23 से 31.08.2023 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को तथा 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल धनबाद से दिनांक 02.07.2023 से 01.09.2023 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार, शनिवार एवं सोमवार को परिचालित की जायेगी ।

(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Join us on:

Leave a Comment