बिहार के कटिहार से अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भांडाफोड़, 5 वाहन जब्त, 4 गिरफ्तार!

SHARE:

उज्ज्वल प्रिन्स ( कटिहार )

बिहार के कटिहार से अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया भांडाफोड़, चोरी की पाँच मोटरसाइकिल के साथ चार अपराधी गिरफ़्तार

बिहार के कटिहार में पिछले कुछ दिनों में मोटरसाईकिल की बार-बार चोरी की घटना होने से कटिहार के लोग काफ़ी परेशान थे, जिसकी शिकायत कटिहार पुलिस को बार-बार मिल रही थी। जिसके बाद कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने इस घटना पर लगाम लगाने के लिए एक टिम तैयार किया, जिससे कि मोटरसाईकिल चोरों का गिरोह का पता चल सके। इस गिरोह का आख़िरकार कटिहार पुलिस सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश के साथ टाउन एसएचओ रगवेंद्र सिंह के साथ कटिहार के अलग-अलग जगहों से पाँच मोटरसाइकिल के साथ चार अपराधी को गिरफ़्तार कर लिया है। कटिहार पुलिस को बाइक चोरों ने बताया की चोरी की बाइक काफ़ी सस्ते क़ीमत पर बंगाल और झारखंड में बेच देते थे।

बाइट— जितेंद्र कुमार (कटिहार एसपी)
विसुअल—बरामद बाइक और चोर।

Join us on:

Leave a Comment