आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा/ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री सावधान हो जाय, यात्रियों के भेष में सफर कर रही महिलाओं का गैंग तेजी से काम कर रहा है, ऐसी महिलाएं सोने का लाकेट कीमती सामानों का निशाना बना रही है,छोटे छोटे बच्चों के गले मे पहने जाने वाले लॉकेट, बेरा, तो वहीं महिलाओं के मंगलसूत्र आदि चुराने में एक्सपर्ट है, आरा जंक्शन पर तैनात आरपीएफ पुलिस और रेल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से ऐसे गैंग को पकड़कर बड़ी सफलता प्राप्त की है, पुलिस ने शक्ति से पूछताछ की, साथ ही सर्च ऑपरेशन के तहत सोने का आभूषण समेत नगत रुपये बरामद किया है, पुलिस को यह सफलता आरा रांची एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने के दौरान प्लेटफार्म संख्या तीन से मिली, पुलिस ने बताया कि महिला गैग उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रहने वाली है, सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया
रेल सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के खदेरू प्रसाद के 56 वर्षीय पत्नी गीता देवी ,राजू के 38 वर्षीय पत्नी गुड्डी देवी और स्वर्गीय सुजीत के 36 वर्षीय पत्नी अनीता देवी (सभी अभियुक्तों का पता/ग्राम भरौली गोलंबर थाना नरही ) एक गैग बनाकर ट्रेनों में घटनाओं का अंजाम दिया करती है, आरपीएफ पुलिस को और रेल थाना पुलिस ऐसे गैंग परेशान रहा करते हैं, आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी सुमन कुमारी ने बताया कि रविवार की रात प्लेटफार्म संख्या तीन पर पुलिस गश्त कर रही थी, इसी बीच 18640 रांची आरा एक्सप्रेस ट्रेन से उतरकर कुछ महिलाएं भागती नजर आई, जिसे आरपीएफ पुलिस ने रेल थाना पुलिस के सहयोग से धर दबोचा, सभी को आरपीएफ पोस्ट में लाकर पूछताछ की गई, जिनके पास से सोने का 1 मंगलसूत्र लॉकेट, 1 जोड़ी झुमके, दो छोटे लॉकेट और बच्चों द्वारा पहना जाने वाला एक चांदी का बेरा अनुमानित मूल्य रु। 36200/-बरामद किया गया




