पंकज कुमार जहानाबाद ।
जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर मठिया में आठ दिवसीय महाभागवत कथा सह सत च॑डी महायज्ञ हेतु कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा 501 महिला एवं पुरुष के साथ साथ घोड़े ,बै॑ड बाजा, तथा डीजे पर भक्ति गीतों में सराबोर लोग नाचते -झुमते जल भरी हेतु मोरहर नदी के पतिआमा सूर्य मंदिर के पास जल भरी किया गया। वही स्वामी 1008 अशोकान॑द जी महाराज यज्ञाधीश के नेतृत्व में जल भरी कर पतिआमा, सरैया बाजार, सलेमपुर, मानपुर बलवा होते हुए इस भीषण गर्मी में भी भक्तों ने यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया।
बताया जाता है, कि कलश यात्रा में शामिल सभी भक्तों को भ्रमण के क्रम में प्रत्येक गांव में लोगों ने जगह जगह शर्वत ,पानी से स्वागत किया।तथा जल कलश स्थापित करने के उपरांत यज्ञाधीश के निर्देशानुसार सभी भक्तों को अल्पाहार तथा शर्वत का प्रसाद वितरण किया गया।




