रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
डालर की मजबूती से भारतीय रुपया कमजोर
नेपाल के पंप पर no भारतीय रुपया का लगा नोटिस
नेपाल में भारत से आपूर्ति होने वाली पेट्रोल डीजल पर भारतीय रुपया पर ही लगा प्रतिबंध
बिहार नेपाल सीमा के रक्सौल से सटे बीरगंज सहित अन्य सिमाईं इलाके में विगत कई माह से नेपाली व्यापारियों द्वारा भारतीय रुपया के लेन देन पर प्रतिबंध सा लग गया है।
नेपाल राष्ट्र बैंक भारतीय रुपया में केवल दो सौ रुपया तक के नोट के चलन का प्रवधान है पाच सौ और दो हजार के नोट पर प्रतिबंध लगा रखा है उसके बाद भी व्यापारी वर्ग किसी भी भारतीय नोट के लेन देन से बच रहे है ।
यह हम नही नेपाल आयल निगम के सचालक भी मानते है की इधर कुछ दिनों से भारतीय रुपया का अमुल्यन होने से हमे भारतीय रुपया लेन देन में दिक्कत आती है।
भारतीय रुपया के कमजोर होने से सीमाई इलाके के व्यापार के साथ नेपाल में पर्यटन काफी प्रभावित हुआ है।नेपाल के व्यापारी भारतीय रुपया लेने से बच रहे है।
यहां बता दे की भारतीय रुपया 100का नेपाली 160 होता है जबकि अभी बाजार में 100रुपया भारतीय का 155_156 रूपया नेपाली हो रहा है।
नेपाल आयल निगम के लगभग सभी सिमाइ इलाके के पेट्रोल पंप संचालक द्वारा अपने पंप पर भारतीय रुपया नही लेने से संबंधित नोटिस लगा दिए है।
जबकि भारत से ही पेट्रोल डीजल नेपाल जाता है अभी बिहार नेपाल में पेट्रोल डीजल के दाम लगभग एक सामान है
रक्सौल में डीजल 95.87तो बीरगंज नेपाल में 97.34
रक्सौल में पेट्रोल 109.20तो बीरगंज में 109.84 है (भारतीय रुपया में)
पंप संचालक से लेकर एनओसी अधिकारी बताते है कि नेपाल में भारतीय रुपया का अमुल्यन होने से हमे बैंकिंग कार्य में दिक्कत आती है जिससे हम भारतीय रुपया नही ले रहे।

बाइट :—— मनोज कुमार अधिकारी एनओसी
बाइट :—— माधव मिश्र संचालक पंप
नेपाल




