सरकारी विद्यालय के पीछे से विदेशी शराब /बियर की खेप बरामद!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा –

मोकामा के हाथीदह थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बियर की खेप पुलिस ने बरामद की है!
थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन को शराब की खेप उतारकर छीपाये जानें की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, इसी आलोक में सूचना की सत्यापन के लिये पुलिस की एक टीम चिन्हित स्थान पर भेजी गई, पुलिस को देखते ही शराब माफिया भाग खड़ा हुआ, वहीं ज़ब पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय के पीछे तलाशी लेनी शुरू की तो भारी मात्रा में ब्रांडेड विदेशी शराब और बियर की खेप बरामद हुई, बरामद कुल शराब की धारिता लगभग 51 लीटर है, जिसमें टेट्रा पैक, केन बियर, सिग्नेचर, इपीरियल ब्लु एवं 8 पीएम, हेवर्ड्स 5000 जैसे महंगे शराब और बियर बरामद हुए, जिसे जब्त कर लिया गया, सब इंस्पेक्टर मदन सिंह ने बताया की जब्त शराब को माफिया द्वारा आज खपाने की तैयारी थी!

Byte :-एस आई मदन सिंह

Join us on:

Leave a Comment