राज्यपाल से जीतन राम मांझी ने की मुलाक़ात, नितीश सरकार से लिया समर्थन वापस!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

लोकेशन:पटना

बिहार के राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद राजभवन से निकले जीतन राम मांझी, करीब 20 मिनट हुई राज्यपाल से मुलाकात।

राज्यपाल से मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि महागठबंधन से अपना समर्थन वापस ले लिया हमने, यह हमारा फर्ज था, महामहिम को हमने पत्र दे दिया है।

वहीं दिल्ली जाने पर जीतनराम मांझी ने कहा कि किन से मुलाकात होगी या नहीं बताऊंगा, आज शाम हम दिल्ली जा रहे हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष (संतोष सुमन) और हम दिल्ली जा रहे हैं दो-तीन दिनों तक दिल्ली में रहेंगे, कुछ स्वास्थ्य कारण भी है और राजनीति में भी सभी नेताओं से करेंगे मुलाकात, चाहे बसपा, कांग्रेस सब लोगों से करेंगे मुलाकात, एनडीए के नेताओं से भी बात करने का प्रयास करेंगे, एनडीए के नेता सिर्फ अमित शाह सिर्फ नहीं है ना और भी नेता है उनसे भी करेंगे मुलाकात।

वहीं जीतन राम मांझी ने कहा कि राहुल गांधी से भी मिल सकते हैं और मायावती से भी मिल सकते हैं।

बाइट:जीतनराम मांझी, पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार

Join us on:

Leave a Comment