जहानाबाद कुर्था के जदयू अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा –

कुर्था, जहानाबाद के जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना 18 जून 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जहानाबाद जिला के कुर्था प्रखण्ड के जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि ओम प्रकाश वर्मा समता पार्टी के स्थापना काल से जुड़े हुये थे। वे पार्टी के समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ता थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment