मौलाना मजहरूल हक के पोते अब्दुल्ला हुसैन के निधन पर सीएम ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा –

महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजहरूल हक साहब के पोते अब्दुल्ला हुसैन साहब के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
पटना 18 जून 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजहरूल हक साहब के पोते अब्दुल्ला हुसैन साहब के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि अब्दुल्ला हुसैन साहब के इन्तकाल की खबर से बहुत दुखी हूँ। उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला साहब की सामाजिक कार्यों में गहरी अभिरूची थी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करे और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दें।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें