रिपोर्ट – संतोष तिवारी
मुजफ्फरपुर: बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट वीजन डॉक्यूमेंट के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेगी पार्टी जिला अध्यक्ष चुलबुल शाही के अध्यक्षता में प्रेस को संबोधित किया। लोजपा (रामविलास) विगत 3 साल पहले 2020 में पार्टी के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय रामविलास जी के सानिध्य में बनाया गया बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्युमेंट जिसमें बिहार के पंचमुखी विकास का समूचा रूपरेखा तैयार किया गया।
पार्टी लगातार सुबे बिहार से नई जानकारी को लेकर हमेशा विजन डॉक्यूमेंट में शामिल कर रही है कोई भी ऐसा सेक्टर नहीं बचा है जो इस डॉक्यूमेंट में शामिल ना किया गया हो कैसे सुबे बिहार में प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने से लेकर किसानों की समस्या मजदूरों की बेरोजगारी युवाओं की समस्या पढ़ाई लिखाई से लेकर खेलकूद तक और बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा देने से लेकर इन दिनो इंडस्ट्रीज यानी कि उद्योग नीति के माध्यम से प्रदेश में इन्वेस्टमेंट को लाना इन सभी बिंदुओं पर लोजपा (रामविलास) कार्य कर रही है जिससे सुंदर बिहार का स्थापना किया जाए पिछले दिनों प्रदेश में बिजली की समस्या को लेकर पार्टी के द्वारा पूरे प्रदेश में एक जन आंदोलन चलाया गया।
जिसके फलस्वरूप बिजली दर को बढ़ाने के फैसले से सरकार को अपना कदम पीछे खींचना पड़ा अपने विजन डॉक्यूमेंट में पार्टी बिहार और बिहारीयो के सम्मान का पूरा ख्याल करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी का कहना है कि दूसरे लोग बिहार में राज करने के लिए सरकार चला रहे हैं जनता ने भरोसा किया तो लोजपा (रामविलास) बिहारीयो पर नाज करने के सोच के तहत सरकार चलाएगी पार्टी ने इस विजन डॉक्यूमेंट को और सशक्त बनाने के लिए व्हाट्सएप नंबर 70917- 76636 जारी किया है इस नंबर पर बिहार के लोग अपना सुझाव भेज सकते हैं जिसको इस डॉक्यूमेंट में शामिल किया जाएगा ।
इस कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व प्रत्याशी विजय सिंह, पूर्व प्रत्याशी संजय पासवान, पूर्व जिला पार्षद शशी सिंह, प्रदेश महासचिव संजय पासवान, प्रदेश सचिव विनीता सिंह, प्रदेश महासचिव कुमोद पासवान, जिला प्रधान महासचिव राजकुमार पासवान, संसदीय बोर्ड जिला अध्यक्ष कौशल किशोर ठाकुर, अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष शंकर पासवान, मजदूर सेल जिला अध्यक्ष पवन राय, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामकुमार सिंह, आईटी सेल जिला अध्यक्ष मृदुल कुमार, युवा जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह, जिला महासचिव अर्जुन गुप्ता, महंत मृत्युंजय दास, जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान, जिला उपाध्यक्ष पंकज पांडे, जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान, नवल किशोर सिंह, डॉ रजनीश कुमार, सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी मौजूद थे।
बाइट:- अध्यक्ष चुलबुल शाही




