विपक्षी दल चाहे जितनी एकजुटता कर ले, जनता नरेंद्र मोदी को ही पीएम बनाएगी – नंद किशोर यादव ₹

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद पहुंचे भाजपा के कदावर नेता एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा की चाहे विपक्षी दल कितना ही एकजुटता होने का परिचय दें आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देश की जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर है उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि पटना में विपक्षी दलों के नेताओं की 23 जून को होने वाले बैठक नेता कर रहे हैं वोट जनता को देना होता है जनता नरेंद्र मोदी के साथ हैं भाजपा के साथ हैं ।ऐसी स्थिति में बैठक कोई मायने नहीं रखता है। जिस तरह से सभी विरोधी एकजुट होने का हवा बना रहे हैं वैसा है नहीं सभी लोग अपने लोभ लालच में चुनाव आते आते तितर-बितर हो जाएंगे ।उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर हम लोग समाज के सभी वर्गों के साथ अलग-अलग बैठक कर उनसे राय ले रहे हैं और सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का क्या असर है उस पर बातचीत हो रही है। इसी क्रम में जहानाबाद में व्यापारी वर्ग से एक बैठक कर चर्चा विभिन्न मुद्दों पर की गई। जहानाबाद सर्किट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ बंद कमरे में मुलाकात पर पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि वह हमारे अभिभावक तुल्य है बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं ऐसी स्थिति में मुलाकात मेरा संस्कार है और मैंने संस्कार का पालन किया है ।

बाइट नंदकिशोर यादव पूर्व मंत्री बिहार

Join us on:

Leave a Comment