प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय उत्पाद पुलिस टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्र से 10 लोगों को नशा सेवन के आरोप में हिरासत में लिया है। हिरासत में लेने के बाद उत्पाद पुलिस ने सभी आरोपी को सदर अस्पताल में ले जाकर मेडिकल जांच कराया उसके बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गिरफ्तारी के संबंध में एक आरोपी ने बताया कि हम पासी खाना में थे नशा नहीं कर रहे थे फिर भी पुलिस ने पकड़ ली है बताते चले कि बिहार में शराबबंदी है बावजूद भी कुछ लोग अवैध शराब के कारोबार एवं शराब पीने का जुर्म करते हे उत्पाद विभाग की टीम लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर रही है लगातार कार्रवाई से नशेड़ी ओ एवं अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है




