बेगूसराय – जिला जदयू की 96 सदस्यों के साथ जम्बो जेट कार्यकारिणी का गठन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में जिला जदयू की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है जिसमें 96 नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई टीम में 1 जिला कोषाध्यक्ष,1 जिला प्रवक्ता,1 जिला मीडिया प्रभारी ,22 उपाध्यक्ष ,20 महासचिव 27 जिला सचिव ,13 जिला कार्यकारिणी के सदस्य का गठन किया गया है। पूर्व विधान पार्षद सह जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय ने प्रेस वार्ता कर कहा कि नई जिला कार्यकारिणी कमिटी में सभी वर्गों को ध्यान में रखकर नई कमिटी बनाई है जो नई जोश एवं नई ऊर्जा के साथ पुराने साथी के मार्गदर्शन में संगठन को शसक्त एवं मजबूती प्रदान करेगा। जदयू पार्टी ए टू जेड की पार्टी है इसलिए संगठन में सभी वर्गों के साथी को स्थान दिया गया है । रुदल राय ने कहा कि 10 जून के बाद प्रखंड और पंचायत स्तर पर जदयू की कमेटी बनाई जाएगी और बिहार सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही मोदी सरकार के 9 सालों में जिस तरह से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है उसकी पोल खुल जाएगी। 15 जून को महागठबंधन के सात दलों के लोगों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार ने दो करोड़ हर साल लोगों को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन 9 सालों में मात्र 7 लाख लोगों को ही नौकरी दी गई है इसके साथ ही महंगाई चरम पर है इसको लेकर आम लोगों तक केंद्र सरकार की कमियों को बताया जाएगा। 2024 लोकसभा चुनाव में महागठबंधन बिहार की 40 सीट पर जीत तय करेगी और एनडीए का खाता खुलने नही दिया जाएगा।
बाईट- रूदल राय, पूर्व विधान पार्षद जदयू जिला अध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment