भोजपुर- डीजीपी आर एस भट्ठी ने विधि व्यवस्था को लेकर आलाधिकारीयों के साथ की मैराथन बैठक!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

बिहार के पुलिस महानिदेशक आर एस भट्टी कड़ी सुरक्षा के बीच आरा पहुँचे, जहाँ पुलिस अधीक्षक परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, गार्ड ऑफ ऑनर के समय शाहाबाद के डीआईजी नवीन चंद्र झा भी मौजूद थे,बता दें कि बिहार के डीजीपी आर एस भट्टी ने शाहबाद के डीआईजी नवीन चंद्र झा,भोजपुर पुलिस अधीक्षक, भभुआ,रोहतास, बक्सर के पुलिस अधीक्षक के साथ मैराथन बैठक किया,बिहार के डीजीपी आर एस भट्टी ने गुरुवार को शाहाबाद के पुलिस अफसरों की क्लास लगाई. शुरुआत पुलिस लाइन की बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर की इसके बाद अपराधियों पर कैसे नकेल कसा जाए इसको लेकर गुरु मंत्र भी दिया.


भट्टी ने कहा कि आप अपराधियों को दौड़ाइए. उन्हें बैठने मत दीजिए. आगे अपराधी बैठे रहेंगे तो उनके दिमाग में खुराफात रहेगा वो अपराध करते रहेंगे. आपको बैठने नही देंगे तो आप ये देख लीजिए कि आपको बैठना है या अपराधियों को बैठे रहना देकर अपराध करने का मौका देना है. इसके बाद बात आई अनुसंधान की. DGP ने कहा कि मैंने देखा है कि अपराध का अनुसंधान का रेसियो सही नहीं है. केस का अनुसंधान धीमा है, जो सही नहीं है आप सभी अनुसंधान में तेजी लाइए. अनुसंधान करने में अगर कहीं कोई दिक्कत आ रही है तो बताइए. संसाधन में कमी है तो उसके बारे में बताइए, उसे दूर किया जायेगा.

Join us on:

Leave a Comment