कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत मरहिया के समीप हाटा पथ पर बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर हादसे में बाइक सवार एक की हुई मौत एक गंभीर रूप से घायल। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति चैनपुर अंतर्गत अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह से शिरकत करने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे। तभी यह हादसा मरहिया के समीप हाटा पथ पर हो गया। मृतक व्यक्ति की पहचान रवि विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष पिता गौरीशंकर शर्मा ग्राम पोस्ट देवल थाना गहमर जिला गाजीपुर के रूप में हुई है
जबकि घायल व्यक्ति की पहचान भरत शर्मा उम्र 35 पिता स्वर्गीय रामनीहोरा शर्मा गांव नगसर जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार यह भी बताया जाता है कि जिस वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारा उसी वाहन के चालक द्वारा दोनों व्यक्तियों को दुर्गावती बाजार स्थित एक निजी हॉस्पिटल में छोड़कर फरार हो गया। हालांकि एक व्यक्ति की स्पॉट डेथ हो गई थी जबकि वही दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है।




