निक्षय मित्र बनकर अधिकारीयों ने टीवी मरीजों के बीच बांटे पौष्टीक आहार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार/नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगुसराय में निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों को फूड बास्केट वितरण किया गया

बेगुसराय बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार सिंह के संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र बनकर JMS प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर दीपक कुमार के सहयोग से 20 टीबी रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया, साथ ही पैड बैंक टीम के द्वारा महिला टीबी मरीजों को सेनेटरी पैड दिया गया। डॉक्टर दीपक कुमार सिंह ने हमारे संवाददाता नेहा कुमारी को बताया कि निक्षय मित्र के रूप में टीबी से ग्रसित मरीजों के इलाज एवं पोषण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाया जा सकता है एवं टीबी उन्मूलन के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग किया जा सकता है। निक्षय मित्र के रुप में टीबी से ग्रसित मरीजों के लिए पोस्टिक आहार न्यूट्रिशन डाइट सपोर्ट उपलब्ध कराया जा सकता है। एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने बताया कि प्रधान मंत्री का सपना है कि भारत को 2025 तक टीबी मुक्त किया जाये।
हाल ही में देश के प्रधानमंत्री के द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान लांच किया गया। इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए निक्षय मित्र योजना की भी शुरुआत की गई है। जिस में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी अहम है। इसे सभी के सहयोग से ही खत्म किया जा सकता है। वहीं मौके पर निक्षयमित्र बने जे एम एस मास्कॉन प्राइवेट लिमिटेड के दीपक कुमार ने बताया कि जीवन में कुछ नेक कार्य भी होना चाहिए। टीबी मरीजों की आर्थिक सहायता तो सरकार करती ही है, अगर हम सभी पोषण से संबंधित सहयोग करेंगे तो टीबी रोगियों की मुश्किलें कम हो जाएगी साथ ही वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि निक्षय मित्र की श्रेणी में व्यक्ति ,संस्था, एनजीओ ,व्यवसायिक संस्थान, निर्वाचित प्रतिनिधि ,सहकारी संस्थान इत्यादि शामिल हो सकते हैं। जो इलाजरत टीबी मरीजों को उनकी सहमति से समुचित सहयोग कर सकते हैं। जिसमें पोषण से संबंधित सहायता शामिल है। बीसीएम सुमन कुमार ने लोगों से अनुरोध किया है कि टीबी के मरीजों को पौष्टिक आहार देने हेतु आगे आएँ औऱ उन्हें गोद लेकर 6 माह तक उनके लिए पौष्टिक आहार वितरण करें. बखरी प्रखंड में निक्षय मित्र बनने के लिए यक्ष्मा पर्यवेक्षक रणधीर कुमार जी से संपर्क किया जा सकता है.
बाइट:- सन्नी कुमार सौरभ अनुमंडल पदाधिकारी बखरी
बाइट:-डॉ दीपक कुमार सिंह चिकित्सा पदाधिकारी

Join us on:

Leave a Comment