हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार !

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

51 पुड़िया हेरोइन के मोहनिया शहर से एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार

51 पुड़िया हेरोइन के साथ कैमूर जिले मोहनिया शहर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया गया। वही इस दौरान दूसरा आरोपी फरार हो गया। मोहनिया पुलिस नव यह कार्रवाई मोहनिया शहर के वार्ड 6 मे गुप्त सुचना के आधार पर की है। इस दौरान पुलिस ने छापेमारी कर 51 पुड़िया हेरोइन बरामद किया। वही इस दौरान दूसरा आरोपी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक मोबाईल और 7100 सौ रुपया नगद भी बरामद किया है। मोहनिया पुलिस का हाथो पकड़ाया आरोपी की पहचान मोहनिया शहर वार्ड 6 निवासी शाहबाज राइन के पुत्र आसिफ राइन के रूप में हुई है। इसकी जानकारी मोहनिया थाना परिसर में प्रेस वार्ता मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान ने दी। उन्होंने ने बताया कि उक्त मामले में उक्त वार्ड निवासी चिरकुट चौधरी के पुत्र रवि चौधरी फरार है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उक्त मामले में कार्रवाई करने के टीम का गठन किया गया था। 51 पुड़िया में 48.95 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। जिसके साथ ही एक मोबाईल 7100 सौ रुपया भी बरामद हुआ है। पकड़े गए और फरार आरोपी दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment