शकील अहमद खान बने कांग्रेस विधायक दल के नेता!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में चल रही विधान पार्षद और विधायकों की बैठक समाप्त, बैठक में निर्णय लिया गया कि विधायक शकील अहमद खान विधायक दल के नेता होंगे

कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास और इस बैठक के लिए विशेष पर्यवेक्षक के तौर पर आए श्री शक्ति सिंह गोहिल जी विशेष रुप से उपस्थित थे।

इस बैठक में पार्टी हाईकमान का एक निर्णय आया सीएलपी लीडरशिप को लेकर , जो लिफाफा बैठक में ही खोला गया ।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने हमारे इंचार्ज के रिकमेंडेशन को अप्रूव करते हुए श्री शकील अहमद खान को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया है, सभी विधायकों ने समर्थन किया है सर्वसम्मति से उनका चयन हुआ है।

बाइट: प्रेमचंद मिश्रा, कांग्रेस एमएलसी

Join us on:

Leave a Comment