राजधानी में भू माफियाओं ने निर्माणाधीन मकान के गार्ड को मारी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

.खबर राजधानी पटना से हैं जहाँ राजीव नगर इलाके में भू माफियाओं का आतंक फिर से सर चढ़कर बोल रहा है ।भू माफिया सुनील सिंह और उसके गुर्गों ने राजीव नगर में गुरुवार को हथियार के बल पर निर्माणाधीन मकान पर चढ़कर रंगदारी की कोशिश की ।पुलिस ने कार्रवाई तो की लेकिन उसके बाद इसी मामले में भू माफियाओं ने जिस निर्माणाधीन मकान पर विवाद हुआ था उसके गार्ड को गोली मार दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है ।गार्ड का इलाज पीएमसीएच में कराया जा रहा है । कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर फरार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है।

वाइट… नूर उल हक डीएसपी कोतवाली

Join us on:

Leave a Comment