अचानक जैविक उद्यान पहुँचे तेजप्रताप ने बढ़ती गर्मी के बीच जानवरों पेड़ पौधों की बेहतर देखभाल के दिए निर्देश!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े तेज प्रताप याव एक बार फिर चर्चा में आ गए। तेज प्रताप अचानक बुधवार दोपहर पटना ZOO पहुंच गए। यहां उन्होंने औचक निरीक्षण किया। इसके बाद ZOO के अधिकारियों से बातचीत की। फिर कहा कि जहां भी नजर जाए हर कोई गर्मी से बेहाल है। फूल पत्ते मुरझाए और जानवरों का जीना भी मुहाल है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए आज पटना जू का औचिक निरीक्षण करने का काम किया गया है। इस दौरान पशु-पक्षियों को गर्मी में मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। पटना ZOO के अधिकारियों को पशु-पक्षियों की अच्छी तरह से देखभाल का निर्देश दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें