रिपोर्ट:- अमित कुमार
राजधानी पटना में 12 जून को विपक्षी एकता की बैठक होनी है। लेकिन इस बैठक से पहले राजधानी बापू सभागार में प्रजापति समाज के तरफ से सम्मेलन का आयोजन किया गया था इस सम्मेलन में मुख्यअतिथी के तौर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव निमंत्रण दिया गया था, उप मुख्यमंत्री के साथ महागठबंधन के सभी नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया था । जिस जेडीयू के तरफ से मंत्री अशोक चौधरी कांग्रेस के तरफ से मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम राजद के तरफ से मंत्री इसरार मंसूरी, के साथ कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को भी बुलाया गया था, सभी नेता इस कार्यक्रम में पहुंचे लेकिन उपमुख्यमंत्री इस कार्यक्रम से नहीं पहुंचे। क्योंकि इस सम्मेलन में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी उपस्थित ही थे कन्हैया कुमार के साथ तेजस्वी यादव कभी मंच साझा नहीं करना चाहते हैं। इसलिए तेजस्वी यादव इस मंच पर नहीं पहुंचे। जिसके बाद मंत्री अशोक चौधरी कन्हैया कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर की। जब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंच पर नहीं पहुंचे तो पत्रकारों ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार से सवाल किया कि तेजस्वी यादव आपके साथ मंच साझा नहीं करना चाहते हैं क्या जिसके जवाब में कुमार ने चुप्पी साधते सवालों को टालते हुए नजर आए जरा आप भी सुनिए।
बाइट:-कन्हैया कुमार नेता कांग्रेस
मंच पर कन्हैया कुमार नहीं पहुंचे जिस सवाल को लेकर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी से पत्रकारों ने भी सवाल किया तो मंत्री अशोक चौधरी सवालों को गोल मटोल जवाब देते हुए नजर आए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से हमारी बात हुई थी उन्होंने कहा कि हमें विभाग का कार्यक्रम है इसलिए हम विभाग के कार्यक्रम में जा रहे हैं।
वही प्रजापति सम्मेलन का आयोजक पिंटू गुरुजी प्रदेश महासचिव ने कहा कि तेजस्वी यादव मंच पर नहीं पहुंचे हैं तो हमारे समाज के लोगों को निराशा हाथ लगी है हमारे समाज के लोग आरजेडी को वोट देते थे लालू प्रसाद यादव हमारे समाज के लोगों के लिए काम किया था हम लोग चाहते थे कि तेजस्वी यादव की हम लोगों के साथ मंच साझा करें लेकिन उन्होंने दूरी बना ली इसका हम लोगों को खेद है।
बाइट:- अशोक चौधरी भवन निर्माण मंत्री बिहार बाइट:- पिंटू गुरु जी प्रदेश युवा महासचिव प्रजापति समाज




