विधायक सुदय यादव ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र का शुभारंभ!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के रतनी फरीदपुर प्रखंड में जहानाबाद के विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव के द्वारा ग्राम सोहरैया में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण का कार्य का शुभारंभ कराया गया। इस शुभारंभ शिलान्यास कार्यक्रम में जहानाबाद विधायक ने बताया कि बिहार में स्वास्थ्य को लेकर बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए सरकार अग्रसर है, इसी कड़ी में मिशन – 60′ की अपार सफलता के बाद किया’ गया है मिशन परिवर्तन’ का शुभारंभ बिहार वासियों को सुदूर इलाकों में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा ,मिशन परिवर्तन के तहत अस्पतालों को मरीजों के लिए फ्रेंडली बनाया जाएगा, सभी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी एवं सभी मेडिकल कॉलेज में 611 प्रकार की आवश्यक दवाइयां उपलब्ध होगी ताकि मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ ना पढ़ सके।
इस शिलान्यास कार्यक्रम में जहानाबाद सदर विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव के साथ राजद के प्रखंड अध्यक्ष नौशाद आलम, राजद नेता नरेश मुखिया, भोली यादव ,अरमान मल्लिक, के साथ संवेदक गुड्डू उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment