बेगूसराय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 59 वीं पुण्यतिथि मनाई गई!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट!

बेगुसराय कांग्रेस भवन में कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉक्टर रजनीश कुमार के अध्यक्षता में शनिवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 59 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान डॉ रजनीश कुमार ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पी थे। देश आजाद होने पर देश की कमान संभाल कर नई दिशा दी। उन्होंने खाद्यान्न एवं संसाधनों की कमी से जूझ रहे भारत को अपनी सूझबूझ से आत्मनिर्भर बनाया। ऐसे महान सपूत को आज हम श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं। लंबे आंदोलन के बाद देश आजाद हुआ। पंडित जवाहर लाल नेहरू को भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बनाया गया। श्रद्धांजलि सभा में जिला और शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धासुमन चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित दी। श्रद्धांजलि सभा में नगर अध्यक्ष श्री ब्रजेश कुमार प्रिंस ने बताया कि पं. जवाहरलाल नेहरू का निधन 27 मई, 1964 को हुआ था। उनके सामने स्वतंत्र भारत के सामने अनेकों चुनौतियां थीं, जिसमें देश की सुरक्षा, रोजगार, आधारभूत संरचना, कृषि, उद्योग, सामाजिक उत्थान आदि सभी शामिल रहे। पं नेहरू ने सभी समस्याओं को एक अवसर में परिवर्तित किया और आज हम सभी जो भारत देख रहे हैं, उसकी नींव रखी। उनकी पुण्यतिथि पर अखंड भारत निर्माण में भागीदारी निभाने की प्रतिबद्धता को हमें दोहराना होगा। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री सावर कुमार ने कहा कि आजादी की लड़ाई में भागीदारी निभाने के साथ साथ भारत के नवनिर्माण में पं नेहरू जी का अमूल्य योगदान रहा। उसके लिए राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह,आईटी सेल जिला अध्यक्ष कुशमेश शांडिल्य, गंगाधर सिंह,चन्द्रभूषण झा अधिवक्ता, बिहार कांग्रेस सदस्य जयप्रकाश गुप्ता, युवा कांग्रेस महासचिव राघव कुमार,मो कुदुश, विनोद महतो,नवल राय, दशरथ सिंह, कैलाश महतो सहित अन्य कांग्रेस जन ने भी पं नेहरू की पुण्यतिथि पर विचार रखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Join us on:

Leave a Comment